Breaking News

दुनिया का पहला अपने आप सैनेटाइज होने वाला पारदर्शी मास्क....

दुनिया का पहला अपने आप सैनेटाइज होने वाला पारदर्शी मास्क

दुनिया का पहला अपने आप सैनेटाइज होने वाला पारदर्शी मास्क

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, ऐसा ही कुछ अमेरिका के मिशिगन स्थित रेडक्लिफ मेडिकल डिवाइस कंपनी ने दुनिया का पहला अपने आप सैनेटाइज होने वाला मास्क (लीफ) बना कर साबित किया है। इस मास्क का नाम लीफ रखा गया है। यह दुनिया का पहला एफडीए अप्रूव पारदर्शी मास्क है। इस मास्क की कीमत 49$ (3680 रूपए),  89$ (6685 रूपए) तथा 199$ (14,947 रूपए ) है। इस मास्क को 3 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।   

दुनिया का पहला अपने आप सैनेटाइज होने वाला पारदर्शी मास्क

11 रोचक बातें जो इस मास्क को बनाती हैं  ख़ास आइये इसके बारे में जानते हैं -

  1. यह दुनिया का पहला ऐसा मास्क हैं जो अपने आप सैनिटाइज़ होता हैं।
  2. यह आसानी से चहरे में फिट हो जाता हैं।
  3. इसमें उपस्थित हवा की गुणवत्ता और उसका संचार एंड्रॉयड या आईओएस फ़ोन की मदद से नियंत्रित किया जा सकता हैं। 
  4. मास्क के अंदरूनी हिस्से में बैटरी से युक्त एक एंटी फोग की परत दी गयी है जो मास्क को साफ़ रखती है।  
  5. इस मास्क में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कार्बन फिल्टर शामिल है तथा यह मास्क N99 + HEPA फिल्टर से युक्त है।  
  6. कंपनी द्वारा इसके 3 मॉडल बनाये गए है - लीफ HEPA, लीफ UV और लीफ PRO.
  7. इस मास्क को 3 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  8. यह ईयर स्ट्रैप तथा हेड स्ट्रैप दोनों में उपलब्ध हैं। 
  9. लीफ UV तथा लीफ PRO में UV - C लाइट फिल्टर हैं, जिससे रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।
  10. इसमें हवा के संचार लिए इनलेट तथा आउटलेट वॉल्व दिए गए हैं।
  11. यह मास्क 99.99% रोगाणुओं को समाप्त करने में सक्षम है क्योकि इसकी बाहरी पर एक स्थायी एंटी-माइक्रोबियल और हाइड्रोफोबिक की कोटिंग है।
Comparison
लीफ पारदर्शी मास्क
comparison between HEPA, UV and PRO

मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख "दुनिया का पहला अपने आप सैनेटाइज होने वाला पारदर्शी मास्क" पसंद आया होगा, अगर आपको यह पसंद है, तो कृपया सभी को शेयर करें और "दुनिया का पहला अपने आप सैनेटाइज होने वाला पारदर्शी मास्क" के बारे में जागरूक करें।

लेखक: @itsyourchoiceofficial


No comments

If you have any doubt please let me know.